Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -28-Nov-2022 मन की आवाज

जो नित नई चुनौतियों से दो चार होते हैं 
वही तो सफलता के रथ पे सवार होते हैं 

बार बार हारकर भी हौंसला नहीं खोते
जमाने में उन्हीं के जय जयकार होते हैं 

सफलता पाकर भी जिन्हें अहं नहीं होता
कम लोगों के ऐसे अच्छे "संस्कार" होते हैं 

इश्क के नाम पर वफा का कत्ल करते हैं 
दरअसल , ऐसे लोग बहुत बीमार होते हैं 

धर्म के नाम पर मासूमों की जान लेने वाले 
किसी की साजिशों के वे "हथियार" होते हैं 

जिनके पास देने को ज्ञान की दौलत नहीं 
आने वाली पीढियों के वो कर्जदार होते हैं 

सत्ता के लिये धर्म जाति में बांटने वाले लोग 
देश तोड़ने के लिए वही तो जिम्मेदार होते हैं 

श्री हरि 
28.11.22 


   21
14 Comments

Abhinav ji

29-Nov-2022 08:05 AM

Very nice👍

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

29-Nov-2022 08:57 AM

धन्यवाद जी

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन Wahhhh

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

29-Nov-2022 08:57 AM

धन्यवाद जी

Reply

Khan

28-Nov-2022 08:56 PM

Bahut hi sundar likha aapne 👌🌸🌺

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

29-Nov-2022 12:15 AM

धन्यवाद जी

Reply